V.S Awasthi

Add To collaction

श्याम के रंग

श्याम के रंग
*********

मेरी चुनरी से छूटे ना दाग श्याम तूने ऐसो रंग डारो
मेरे दिल की है बुझ गई आग श्याम तूने ऐसो रंग डारो
ब्रज में सब गांवन लागे फाग श्याम तूने ऐसो रंग डारो
पिचकारी से निकले फुहार श्याम तूने ऐसो रंग डारो
सब गोपी खड़ी हैं तेरे द्वार श्याम तूने ऐसो रंग डारो
सब के दिल में बढ़ा गयो प्यार श्याम तूने ऐसो रंग डारो
उठे बंशी की जैसी पुकार श्याम तूने ऐसो रंग डारो
राधा भी करें मनुहार श्याम तूने ऐसो रंग डारो
सुरभित चली है बयार श्याम तूने ऐसो रंग डारो
गगन से भी रंगों की फुहार श्याम तूने ऐसो रंग डारो।

स्वरचित:- विद्या शंकर अवस्थी पथिक कल्यानपुर कानपुर

   15
5 Comments

Punam verma

16-Apr-2023 09:20 AM

Very nice

Reply

Abhinav ji

16-Apr-2023 08:58 AM

Very nice 👍

Reply

अदिति झा

16-Apr-2023 08:26 AM

Nice 💯

Reply